Explore

Search

October 22, 2026 7:33 am

बिलासपुर के टी. एस. प्रकाश राव ने आगरा में आयोजित ऑल इंडिया इंटीनेशन सीनियर पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता

बिलासपुर ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी टी. एस. प्रकाश राव ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेलवे और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।आगरा में 04 से 06 मई 2025 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटीनेशन सीनियर पावर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में उन्होंने 120 किलोग्राम केटेगरी वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी टी. एस. प्रकाश राव बिलासपुर स्टेशन में वाणिज्य विभाग में डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्यरत है।इससे पहले भी प्रकाश राव कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में देश एवं भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुये अनेक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं ।

बिलासपुर मंडल द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे के साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन कर रहे है ।

उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS