Explore

Search

September 12, 2025 10:39 pm

R.O. N0.17

Advertisement Carousel

बिलासपुर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी कल लेंगी शपथ, आएंगे सीएम विष्णुदेव साय


बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचत महापौर पूजा विधानी शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। मेयर विधानी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। सीएम साय के साथ ही बिलासपुर जिले के दिग्गज नेता व पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। मेयर व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन को सजाया संवारा जा रहा है। विशाल डोम बनाने की बीते तीन दिनों से तैयारी चल रही है।
शहर सरकार में पांच साल बाद भाजपा ने दमदारी के साथ वापसी की है। बिलासपुर नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने में आया है जब 70 सीटों वाली नगर निगम में भाजपा के 50 पार्षद जीतकर निगम पहुंचे हैं। कांग्रेस के 17 व तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। यह भी पहली बार देखने को मिलेगा जब सदन में महिलाओं की अच्छी खासी मौजूदगी रहेगी।

महिला महापौर और सदन में महिलाओं की प्रभावी उपस्थिति के चलते माना जा रहा है कि इस बार सामान्य सभा की बैठकों में हंगामा जैसी स्थिति नहीं बनेगी। यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि सामान्य सभा की बैठकों में महिला पार्षदों की कितना हस्तक्षेप रहता है। यह उनकी उपस्थिति में बहस में भागीदारी के बात ही पता चलेगा। बहरहाल नवनिर्वाचित मेयर के साथ ही सभी 70 नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और शपथ लेंगे। सीएम हाउस से सीएम के समारोह में आने की पुष्टि के बाद प्रशासनिक स्तर पर उनके आगमन और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर तैयारी तेज कर दी है।

मुंगेली नाका स्थिति ग्रीन गार्डन को समारोह स्थल में तब्दील कर दिया गया है। विशाल मंच के साथ ही शहरवासियों,भाजपा के कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। पांच साल बाद शहर सरकार में वापसी का जश्न भी भाजपा इस अनुरुप में मनाएगी। चर्चा तो इस बात की भी है कि वार्डों से रैली की शक्ल में पार्षद व पार्षद प्रत्याशी कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी ।भाजपा की कोशिश की है कि शपथ ग्रहण समारोह और सीएम विष्णुदेव साय के आगमन को राजनीतिक उत्सव के रूप में मनाया जाए। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में महापौर और पार्षद लेंगे शपथ लेगे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS