Explore

Search

September 8, 2026 6:02 pm

स्कूल के मुख्य द्वार के पास पोल्ट्री फार्म और पान दुकान, रहवासियों के विरोध पर निगम की कार्रवाई

जेपी विहार में निशांत पोल्ट्री फार्म और साहू पान सेंटर सील, लंबे समय से थी शिकायत

CBN 36 बिलासपुर। रिहायशी कॉलोनी में स्कूल और मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास नियम विरुद्ध तरीके से संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। जेपी विहार में कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास संचालित निशांत पोल्ट्री फार्म और साहू पान सेंटर को निगम की टीम ने निरीक्षण के बाद सील कर दिया। कार्रवाई के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली है।

बताया गया कि जेपी विहार रिहायशी क्षेत्र में संचालित पोल्ट्री फार्म को लेकर रहवासी लंबे समय से परेशान थे। पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली दुर्गंध और स्वच्छता संबंधी समस्याओं के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं मुख्य द्वार पर संचालित पान सेंटर को लेकर भी रहवासियों ने आपत्ति जताई थी।

कॉलोनी में स्कूल होने से बढ़ी चिंता

कॉलोनीवासियों ने निगम को दी शिकायत में बताया था कि जेपी विहार में स्कूल भी संचालित है और बड़ी संख्या में बच्चे मुख्य प्रवेश मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में स्कूल के आसपास और कॉलोनी के मुख्य द्वार पर इस तरह के प्रतिष्ठानों का संचालन बच्चों और रहवासियों के लिए असुविधा का कारण बन रहा था। अभिभावकों ने भी मुख्य प्रवेश मार्ग के आसपास ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी।

आयुक्त के निर्देश पर पहुंची निगम की टीम

रहवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर संबंधित विभाग की टीम जेपी विहार पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर प्रतिष्ठानों के संचालन से संबंधित स्थिति की जांच की। जांच में नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर निगम ने निशांत पोल्ट्री फार्म और साहू पान सेंटर को सील कर दिया।

कार्रवाई से रहवासियों में राहत

निगम की कार्रवाई के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत जताते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों में नियमों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए। खासकर जहां स्कूल और बच्चों की आवाजाही होती है, वहां स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना जरूरी है। निगम की कार्रवाई से लोगों को उम्मीद है कि कॉलोनी में आगे भी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर रिहायशी क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS