Explore

Search

September 8, 2026 12:13 pm

राधाकृष्णन के जन्मदिन पर लाइफ लाइन स्कूल में शिक्षिकाओं का सम्मान

CBN36 बिलासपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मसनगंज स्थित लाइफ लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लाइफ लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल और लायंस क्लब बिलासपुर संगम के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायंस क्लब बिलासपुर संगम की अध्यक्ष अश्वनी यादव थीं। विशिष्ट अतिथि स्कूल के डायरेक्टर सुरेश यादव, वाइस प्रिंसिपल रश्मि सोनी और संस्थापक राजेश मिश्रा मंच पर मौजूद रहे। अतिथियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

स्कूल संस्थापक राजेश मिश्रा ने स्वागत भाषण में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके राष्ट्रपति पद तक के सफर पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अश्वनी यादव ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया।

इस दौरान रश्मि सोनी, नीलू उपाध्याय, संयोगिता सक्सेना, अनुराधा पांडे, अंजू गुप्ता, गरिमा पांडे, प्रियंका देवांगन, समता श्रीवास्तव और शिवानी लोधी समेत शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन नीलू उपाध्याय ने किया। अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS