Explore

Search

October 20, 2026 2:45 pm

चार दशक की पुलिस सेवा के बाद दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

CBN36 दुर्ग। जिला दुर्ग पुलिस में लगभग चार दशक तक अपनी सेवाएं देने वाले दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर 31 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला दुर्ग में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 229 एवं आरक्षक क्रमांक 1277 शेषनारायण ने लगभग 38 से 40 वर्ष की पुलिस सेवा पूर्ण करने के बाद शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। पुलिस विभाग की ओर से दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भा.पु.से. ने दोनों पुलिसकर्मियों के दीर्घ सेवाकाल का उल्लेख करते हुए विभाग के प्रति उनके योगदान और सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन, सुखद भविष्य एवं पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा, कार्यालयीन कर्मचारी श्रीमती सावित्री सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दीर्घ सेवाकाल विभाग के लिए गौरव का विषय है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और पुलिस परिवार से जुड़ाव को महत्वपूर्ण माना जाता है। दुर्ग पुलिस परिवार की ओर से दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS