Explore

Search

September 1, 2026 1:08 pm

भिलाई में ED की दबिश: पूर्व CM भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के घर जांच

भिलाई में पूर्व CM भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

CBN36 रायपुर ।छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रह चुके केके चंद्रवंशी के विश्व बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर दबिश दी। सुबह करीब छह बजे तीन वाहनों से पहुंची टीम ने घर के अंदर जांच शुरू की।

ED अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों को आवास के बाहर तैनात किया गया है। कार्रवाई के दौरान आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच

जानकारी के अनुसार, ED की टीम आवास के अंदर संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जांच के दौरान टीम को क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।

किस मामले से जुड़ी है कार्रवाई?

फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह कार्रवाई किस मामले या प्रकरण से जुड़ी है, इसकी पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। जांच पूरी होने और ED की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

केके चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रह चुके हैं। ऐसे में उनके आवास पर ED की कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

ED की कार्रवाई से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS