Explore

Search

August 30, 2026 1:18 am

जिला महासचिव पद के लिए स्वस्तिक शर्मा ने मांगा समर्थन, 30 अगस्त को मतदान

CBN36 जांजगीर चांपा ।छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव 2026 के तहत जिला महासचिव पद के लिए मतदान प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी। इस चुनाव में स्वस्तिक शर्मा प्रत्याशी हैं। उनके समर्थकों ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आईटीसी ऐप के माध्यम से मतदान कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।

समर्थकों के अनुसार, मतदाता आईटीसी ऐप पर क्रमांक 19 का चयन कर स्वस्तिक शर्मा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने और शर्मा को समर्थन देने का आग्रह किया है।

समर्थकों का कहना है कि स्वस्तिक शर्मा के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा नेतृत्व को मजबूती मिलेगी। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ता उन्हें जिला महासचिव पद पर विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर समर्थन कर रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS