Explore

Search

August 29, 2026 9:39 pm

पहले ही प्रयास में CS प्रोफेशनल परीक्षा पास कर अदिश्री ने बढ़ाया बिलासपुर का मान

CBN36 बिलासपुर। भारतीय नगर निवासी मनीष-रंजीता कलरैया जैन की पुत्री अदिश्री कलरैया जैन ने पहले ही प्रयास में कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। 22 वर्ष की उम्र में हासिल इस उपलब्धि पर जैन समाज में हर्ष का माहौल है।

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से 25 अगस्त 2026 को CS Professional June 2026 परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। इसमें अदिश्री ने अपने प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है।

अदिश्री की सफलता से परिजनों के साथ जैन समाज और मित्रों में खुशी है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समाजजनों का कहना है कि अदिश्री की उपलब्धि से बिलासपुर का गौरव बढ़ा है और युवा पीढ़ी को भी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS