Explore

Search

July 26, 2026 4:27 pm

बिलासपुर जिले में अब तक सामान्य से 5% अधिक वर्षा, 26 जुलाई तक 489 मिमी बारिश दर्ज

CBN 36 बिलासपुर। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, 26 जुलाई 2026 तक बिलासपुर जिले में औसतन 489.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत 465.7 मिमी वर्षा की तुलना में 105% (लगभग 5% अधिक) है।

जिले में सर्वाधिक वर्षा सकरी तहसील में 596.8 मिमी दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर तहसील में 557.8 मिमी, बोदरी में 540.7 मिमी और मस्तूरी में 532.7 मिमी वर्षा हुई। सबसे कम वर्षा बेलतरा में 367.9 मिमी दर्ज की गई।

प्रतिवेदन के अनुसार 26 जुलाई को जिले में कुल 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बोदरी और बेलगहना तहसीलों में 1.3-1.3 मिमी वर्षा हुई, जबकि अन्य तहसीलों में वर्षा नहीं हुई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS