Explore

Search

July 23, 2026 8:47 pm

मे-चांग के तेल से बनेगा प्राकृतिक मच्छर प्रतिरोधक, छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों पर बढ़ेगा शोध

लिट्सिया क्यूबेबा के तेल ने डेंगू, मलेरिया व फाइलेरिया के मच्छरों पर दिखाया असर

त्वचा, आंखों और श्वसन संबंधी दुष्प्रभाव नहीं, रासायनिक रिप्लेंट का सुरक्षित विकल्प

बिलासपुर/ CBN 36। मे-चांग या लिट्सिया क्यूबेबा नामक सुगंधित वृक्ष की पत्तियों और फलों से मिलने वाले तेल से प्राकृतिक मच्छर प्रतिरोधक (रिप्लेंट) विकसित करने में सफलता मिली है। शोध के अनुसार इस तेल में हानिकारक रासायनिक यौगिक नहीं पाए गए। जिनसे त्वचा, आंखों में जलन, एलर्जी या श्वसन संबंधी दुष्प्रभाव हो। यही वजह है कि इसे रासायनिक मच्छर प्रतिरोधकों के रूप में पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
इस उपलब्धि के बाद छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले अन्य औषधीय व सुगंधित पौधों पर अनुसंधान की संभावनाएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे जनस्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

क्या है लिट्सिया क्यूबेबा?

लिट्सिया क्यूबेबा लॉरेसी कुल का सुगंधित वृक्ष है। इसकी पत्तियों और फलों में सिट्रल व लिमोनीन जैसे वाष्पशील यौगिक पाए जाते हैं, जो कई प्रकार के कीटों को दूर रखने में प्रभावी होते हैं। अनुसंधान में छह प्रतिशत सांद्रता वाला तेल तैयार किया गया, जिसने डेंगू व जीका, मलेरिया तथा फाइलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को छिड़काव के बाद लगभग चार घंटे तक दूर रखते है।

रासायनिक रिप्लेंट का सुरक्षित विकल्प

बाजार में उपलब्ध अधिकांश रासायनिक मच्छर प्रतिरोधक प्रभावी तो हैं, लेकिन लंबे समय तक उपयोग से आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याएं और श्वसन संबंधी शिकायतें सामने आती रही हैं। लिट्सिया क्यूबेबा का सुरक्षित है।
मानसून के दौरान प्रदेश में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। छत्तीसगढ़ में अनेक औषधीय उपलब्ध है। इस खोज के बाद राज्य ऐसे शोध के लिए अहम माना जा रहा है। ऐसे पौधों पर आधारित सुरक्षित मच्छर प्रतिरोधक लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। बन सकता है। बीटीसी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, बिलासपुर के साइंटिस्ट (फॉरेस्ट्री), अजीत विलियम्स का खान है कि लिट्सिया क्यूबेबा पर हुई यह खोज प्राकृतिक और सुरक्षित मच्छर प्रतिरोधकों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ की औषधीय व वनस्पतियों पर अनुसंधान जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आजीविका के लिए नए अवसर खोल सकता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS