Explore

Search

July 23, 2026 8:01 pm

लायंस क्लब संगम पहल : बुजुर्गों को मिलेगी घर पहुंच नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा

बिलासपुर/ CBN 36 । लायंस क्लब बिलासपुर संगम डिस्ट्रिक्ट 3233-सी ने बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए “घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा” देने पहल की जा रही है। क्लब की ओर से लायंस क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है। जिससे वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। जिनके बच्चे पढ़ाई, नौकरी या अन्य कारणों से दूसरे शहरों अथवा विदेश में रहते हैं। इस पहल का अकेले रहने वाले बुजुर्गों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। क्लब अध्यक्ष की ला,अश्विनी यादव ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि उम्रदराज लोग बीमार होने पर भी अस्पताल नहीं जा पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखकर हमने यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। यह सेवा सोमवार से पूरे शहर में शुरू की जा रही है। यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी। श्याम हॉस्पिटल सीपत रोड सरकंडा के सहयोग से लायंस क्लीनिक के सहयोग से ये सेवाए दो जा रही है। बीपी, शुगर, ऑक्सीजन, वजन, हृदय गति जांच हो सकेगी और परामर्श मिल सकेगा। साथ ही सामान्य बीमारियों की निःशुल्क दवाइयां दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर बड़े अस्पताल भी पहुंचाया जा सकेगा।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला,रिपुदमन पुसरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि _”District 3233 C का उद्देश्य ‘We Serve’ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बिलासपुर संगम की यह सेवा पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।”
सेवा का लाभ लेने के लिए शहर के किसी भी बुजुर्ग या उनके परिजन 9111128286 पर कॉल करके या व्हाट्सप करके संपर्क कर सकते हैं। क्लब की टीम उनके घर पहुंचकर सेवा देगी।
लायंस क्लब बिलासपुर संगम के सहसचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर ला,चंद्रकला पैकरा ने बताया कि अपने स्थायी सेवा , बुक बैंक के सफलतम योजना से प्रेरित होकर इस स्वास्थ सेवा के लिए भी सेवा कार्य को हम स्थाई सेवा गतिविधि के तहत सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए 20 लायन साथियों और डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। हमारा लक्ष्य साल भर में 1000 बुजुर्गों तक पहुंचना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS