Explore

Search

September 5, 2026 6:00 pm

आर्यिका अकम्पमति व अचलमति माताजी ससंघ का बिलासपुर में मंगल पदार्पण, भव्य शोभायात्रा से हुआ स्वागत

बिलासपुर CBN36। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज की परम प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य श्री 108 समय सागरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती परम पूज्य आर्यिका 105 श्री अकम्पमति माताजी एवं परम पूज्य आर्यिका 105 श्री अचलमति माताजी ससंघ का सोमवार को अमरकंटक से विहार करते हुए बिलासपुर में मंगल पदार्पण हुआ। उनके स्वागत में सकल जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली और श्रद्धाभाव से अगवानी की।

मंगल प्रवेश के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शोभायात्रा में शामिल हुए। जयकारों और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा उनका आशीर्वाद लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

माताजी के आगमन को देखते हुए शहर के जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना के समय में भी परिवर्तन किया गया। श्री क्रांति नगर दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः मंगलाष्टक के बाद अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। वहीं श्री सरकंडा दिगंबर जैन मंदिर में भी प्रातः मंगलाष्टक के उपरांत अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।

सकल जैन समाज ने माताजी के बिलासपुर आगमन को आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ बताते हुए कहा कि उनके सान्निध्य से समाज को धर्म, संयम और आत्मकल्याण की प्रेरणा प्राप्त होगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS