Explore

Search

July 21, 2026 9:59 pm

जांजगीर-चांपा: होटल संचालकों को एसपी की सख्त हिदायत, बिना आईडी न दें कमरा, संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें

जांजगीर-चांपा CBN36। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के होटल और लॉज संचालकों की बैठक ली। बैठक में बाहरी और अप्रवासी व्यक्तियों के ठहरने को लेकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र (आईडी) अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए और उसका सत्यापन किया जाए। साथ ही सभी आगंतुकों का पूरा विवरण निर्धारित होटल रजिस्टर में सही और अद्यतन रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी होटल में कोई संदिग्ध व्यक्ति ठहरता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93199 या टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें।

बैठक में होटल संचालकों से कहा गया कि बाहरी एवं अप्रवासी व्यक्तियों के ठहरने की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। एसपी ने कहा कि अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में होटल संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी संचालकों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

बैठक में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित जिले के होटल एवं लॉज संचालक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS