Explore

Search

July 21, 2026 9:39 pm

एसएसपी के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़

बिलासपुर CBN36 ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने व्यापार विहार क्षेत्र में संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए छह हुक्के और हुक्का संचालन में उपयोग होने वाला भारी मात्रा में सामान जब्त किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान हुक्का बार के दोनों संचालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 993/2026 के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) की धारा 4, 21(1) और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्यापार विहार स्थित मकान क्रमांक वी-05, थर्ड फ्लोर, सेंट जेवियर्स स्कूल के पास सोनू दास मानिकपुरी अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहे हैं। यहां तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर ग्राहकों को प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लेकर हुक्का पिलाया जा रहा था।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद ग्राहक भाग निकले, जबकि दोनों संचालक भी मौके से फरार हो गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह कांच के हुक्का पॉट, 10 हुक्का पाइप, जेल फ्लेवर के तीन पैकेट, दो स्मोकिंग सिरना, 10 हुक्का टिप्स तथा एक स्टील की चिमटी जब्त की।

फरार आरोपियों की पहचान मुंगेली जिले के फंदवानी निवासी सोनू दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS