Explore

Search

September 4, 2026 10:04 pm

चंद घंटे के अंदर आरोपी को किया गया गिरफतार, किन्नरों के विवाद में एक की हत्या, धान के खेत में मिला शव

किन्नर का गुरू चेला विवाद पर  आरोपी द्वारा गला दबाकर किया गया हत्या

बिलासपुर/CBN36।सकरी थाना क्षेत्र स्थित जोंकी गांव में किन्नरों के बीच विवाद के बाद एक किन्नर की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने मृतका की साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद कारण माना जा रहा है।

सकरी क्षेत्र में रहने वाली किन्नर तनु खान सोमवार रात अपनी एक साथी किन्नर के साथ हाईवे की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तनु घर नहीं लौटी। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने धान के खेत में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान तनु खान के रूप में की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

पुलिस ने संदेह के आधार पर तनु के साथ गई रिया किन्नर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात किस तरह हुई इसकी जानकारी नही मिल पाई है। जिसकी कड़ी पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सकरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS