Explore

Search

August 11, 2026 7:52 am

चंदनडीह में जलभराव से रायपुर–दुर्ग हाईवे पर यातायात प्रभावित, सिरसा गेट मार्ग बंद; दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दुर्ग। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव हो गया है, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है और वाहनों की आवाजाही धीमी गति से संचालित की जा रही है। वहीं, निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मार्ग से किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों की सुविधा और यातायात का दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होकर रायपुर भेजा जाएगा। वहीं, बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहन अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करेंगे।

ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होते हुए रायपुर जाने का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। वहीं, भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को रायपुर जाने के लिए उतई, सेलूद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

दुर्ग की यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, यथासंभव वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा सिरसा गेट मार्ग पर जाने से बचें। पुलिस ने लोगों से यातायात कर्मियों के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करने तथा प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश नहीं करने की भी अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS