Explore

Search

August 11, 2026 7:29 am

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई : चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर।सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम लखराम में दो अलग-अलग स्थानों पर चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने ग्राम लखराम के गायत्री चौक से परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू (27) तथा बाजार चौक से रूपेश साहू (18) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, मनोज एक्का तथा आरक्षक धीरज कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS