Explore

Search

September 4, 2026 11:12 pm

चार पीढ़ियों का होगा संगम, उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शिरकत

बिलासपुर। फगनी देवी-चमन लाल यादव स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई को ‘चार पीढ़ी का संगम’ यादव परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे पंडित देवकी नंदन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव और सचिव सतीश यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य परिवारों में एकता, पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, संस्कृति तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

समारोह में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, पद्मश्री फुलबासन यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन और प्रांत कृषक प्रमुख उत्तरा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

ये होंगे प्रमुख आकर्षण

  • पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित बांसगीत वादन की प्रस्तुति।
  • पद्मश्री फुलबासन यादव का सेवा सम्मान।
  • पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने वाले परिवारों का सम्मान।
  • बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव ने शहर और आसपास के नागरिकों से सपरिवार समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS