Explore

Search

September 3, 2026 10:09 am

देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने वाहन समेत उपकरण किए जब्त

दुर्ग। देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना एक डीजे संचालक को महंगा पड़ गया। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरण से लैस आयशर वाहन को जब्त कर लिया। मामले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे सिविल लाइन क्षेत्र में गश्त के दौरान आयशर वाहन क्रमांक CG 07 CZ 5690 में तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और सार्वजनिक शांति प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोका और वैधानिक कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान वाहन सहित डीजे उपकरण जब्त कर लिया गया। डीजे संचालक की पहचान वसीम (38 वर्ष), निवासी जलेबी चौक, भिलाई के रूप में हुई है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त के दौरान इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय और मानकों के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करें, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS