Explore

Search

September 3, 2026 10:04 am

तिल्दा में 19 जुलाई को सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन, नशाखोरी-जुआ-सट्टा पर बनेगी रणनीति

छत्तीसगढ़।पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संयोजकत्व में 19 जुलाई को तिल्दा स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 500 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही सामाजिक बुराइयों, विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, जुआ और सट्टा जैसी प्रवृत्तियों पर गंभीर मंथन कर इनके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है। इसके अलावा समाज में बढ़ रही अविवाहित युवाओं की संख्या, विवाह में हो रहे विलंब तथा तलाक के बढ़ते मामलों जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। उद्घाटन सत्र के बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विवाह में हो रहे विलंब के कारणों, संभावित समाधानों और वैवाहिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श होगा। इस दौरान तलाक के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा कर सामाजिक स्तर पर समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

दूसरे सत्र में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, जुआ और सट्टे की प्रवृत्ति के कारणों का विश्लेषण करते हुए इनके प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है। महापंचायत का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ ऐसे विषयों पर दीर्घकालिक और प्रभावी पहल सुनिश्चित करना है।

सम्मेलन के समापन से पूर्व अपराह्न 4 बजे से 5 बजे तक खुला मंच आयोजित किया जाएगा, जिसमें इच्छुक प्रतिनिधि एवं सदस्य अपने सुझाव और विचार साझा कर सकेंगे।

महापंचायत के पदाधिकारियों के अनुसार, यह सम्मेलन सामाजिक सुधार और समाज को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS