Explore

Search

July 14, 2026 6:46 pm

बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: सो रहे बंदी की पत्थर से कुचलकर हत्या

“सेंट्रल जेल में हत्या कांड, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,जेल प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के दिए आदेश”

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक दोषी बंदी ने दूसरे बंदी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बंदी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बैरक के भीतर कुछ बंदी लूडो खेल रहे थे, जबकि एक बंदी सो रहा था। इसी दौरान एक दोषी बंदी ने नाली को ढंकने के लिए रखे गए भारी पत्थर को उठाया और सो रहे बंदी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि पीड़ित बंदी लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना से अन्य बंदियों में दहशत फैल गई।

जेल कर्मचारियों को सूचना मिलने पर घायल बंदी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा आरोपी बंदी को अलग बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और जेल प्रशासन आरोपी बंदी से पूछताछ कर हमले की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं।

इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि नाली को ढंकने वाला भारी पत्थर बंदियों की पहुंच में कैसे था और इतनी बड़ी घटना को होने से क्यों नहीं रोका जा सका।

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया पुलिस मौके पर जांच कर रही है। हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। मामले में अपराध दर्ज कर जांच जारी है। मृतक की पहचान नीलू रजक के रूप मे हुई है अनाचार के मामले में विचाराधीन बंदी के तौर पर जेल में बंद है और आरोपी पहचान राजेश के रूप में हुई है जो की हत्या के मामले में (आजीवन कारावास) सत्रह साल से सज़ा काट रहा है मूँगेली के चमारी गाँव का रहने वाला है।घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS