Explore

Search

August 11, 2026 8:03 am

बिलासपुर बालाजी ढाबा में शराबखोरी पर पुलिस का धावा, 5 युवक और संचालक पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ ।चकरभाठा थाना पुलिस ने अवैध शराबखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। होटल और ढाबों की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ‘बालाजी ढाबा’ में शराब का सेवन करते हुए 5 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। साथ ही, ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने की सुविधा उपलब्ध कराने पर संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ ढाबों में नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को शराब पिलाने की सुविधा दी जा रही है। इसी के मद्देनजर 12 जून 2026 को चकरभाठा पुलिस की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान बालाजी ढाबा में पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को खुलेआम शराब पीते पाया।

पुलिस ने मौके से शराब पीते पाए गए निम्नलिखित 5 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की है जिसमे हर्ष श्रीवास अभिषेक कुमार सिंह राजीव दुबे मयंक सिंह बिट्टू कौशिक शामिल है ।इसके अतिरिक्त, नियमों का उल्लंघन कर ढाबे में शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में संचालक अशोक जोतवानी के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चकरभाठा पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ढाबों की आड़ में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS