Explore

Search

July 22, 2026 1:42 am

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को रायपुर दौरे पर रहेंगी

रायपुर, 6 जून। साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून 2026 को एक दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके दौरे के दौरान पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट तथा विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता प्रस्तावित है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति नई दिल्ली से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वे सुबह 9:30 बजे राज्य अतिथिगृह में पिछड़े समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगी। सुबह 10:30 बजे वे विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात करेंगी तथा दोपहर 12 बजे रमेन डेका से भेंट करेंगी।

दोपहर 2 बजे वे श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित पिछड़ा वर्ग संगठन के सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे राजकीय अतिथि गृह में पिछड़ा वर्ग के कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी। बैठक में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा पिछड़ा वर्ग विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष के दौरे में सहयोग के लिए निजी सचिव राजेन्द्र कुमार निषाद तथा रितिक विश्वकर्मा कार्यक्रम के दौरान उनके साथ रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति शाम 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS