Explore

Search

July 22, 2026 1:40 am

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रायगढ़, 6 जून। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान ऑपरेशन आघात के तहत थाना तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया बस्ती की ओर से एक व्यक्ति महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खम्हरिया बस्ती से मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक प्लास्टिक जरीकेन लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने जरीकेन में महुआ शराब होना स्वीकार किया।

आरोपी की पहचान मनोज कुमार चौहान (23 वर्ष) निवासी रतनपुर केशला, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS