Explore

Search

September 5, 2026 3:43 pm

अभय नारायण राय बने कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता

बिलासपुर। अभय नारायण राय को प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में नामित किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा की गई।

नियुक्ति के बाद अभय नारायण राय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला तथा प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गेदू के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभय नारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई। शुभकामनाएं देने वालों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला, महेश दुबे, टाटा जितेंद्र पांडे तथा शिवबालक कौशिक शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि अभय नारायण राय अपनी नई जिम्मेदारी में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS