Explore

Search

June 6, 2026 10:05 am

एसएसपी के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान,21 फरार आरोपी गिरफ्तार, 201 वारंट और 163 समंसों की तामिली

छत्तीसगढ़।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंटों एवं समंसों की तामिली के साथ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

न्यायालयीन आदेशों के पालन पर विशेष फोकस

अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया। न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों और समंसों की तामिली सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई तथा फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

21 फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

201 वारंट और 163 समंसों की तामिली

पुलिस ने अभियान के दौरान 77 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट और 39 स्थायी वारंट सहित कुल 201 वारंटों की तामिली की। इसके अलावा 163 समंस भी संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाकर न्यायालयीन प्रक्रिया को गति दी गई।

104 निगरानी बदमाशों की गतिविधियों का सत्यापन

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 104 निगरानी गुंडा एवं बदमाशों की चेकिंग की गई। इस दौरान उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक समझाइश एवं वैधानिक निर्देश दिए गए।

489 कार्रवाईयों से अपराधियों में बढ़ा पुलिस का दबाव

पूरे अभियान में कुल 489 कार्रवाईयां की गईं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी पालन के साथ-साथ अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस का दबाव भी बढ़ा है।

एसएसपी ने कहा कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई राहत नहीं

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि फरार आरोपी, वारंटी और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में कानून का राज स्थापित रखना और न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS