Explore

Search

May 31, 2026 4:36 pm

मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, बूथ बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बिलासपुर, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रसारण के अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों, युवा खिलाड़ियों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने भीषण गर्मी के मौसम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित पारंपरिक शीतल पेयों की चर्चा की तथा नागरिकों से गर्मी से बचाव के लिए जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर माह नियमित बैठक आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला एवं मंडल स्तर से प्राप्त सभी कार्यक्रमों का निर्धारित समय-सीमा में बूथ स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित छह अनिवार्य वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता को होनी चाहिए तथा उनके सफल संचालन की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को निभानी चाहिए। श्री साहू ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं स्वच्छता जैसे अभियानों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, यश मनहर, उमेश गौरहा, अवधेश अग्रवाल, तिलक साहू, प्रणव शर्मा, समदरिया, जागेंद्र कश्यप, शैलू गोरख, पवन कश्यप, सीता ठाकुर, यश गौरहा, अंकिता शुक्ला, सुनीता साहू, श्वेता ठाकुर, कमल पांडेय, सरपंच श्रीमती जहुरा मुखी राम बिरजे, उपसरपंच श्रीमती संतोषी ओमप्रकाश श्रीवास, शत्रुघ्न साहू, भूपेंद्र जायसवाल, प्रकाश केवट, अर्जुन केवट, राजकुमार केवट, भारती निषाद, मदन पांडेय, छवि पटेल, लक्ष्मीशंकर केवट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS