Explore

Search

May 28, 2026 8:36 pm

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा अवसर, ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 जून 2026 तक बढ़ी

NEET UG के माध्यम से मिलेगा प्रवेश, श्रम विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से आवेदन करने की अपील की

रायपुर, 28 मई 2026।संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सपना अब और करीब आ गया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत संचालित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों हेतु MBBS एवं BDS पाठ्यक्रमों में 700 सीटें आरक्षित की हैं।

इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया है। इससे पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

NEET UG मेरिट के आधार पर होगा चयन

श्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षित सीटों पर प्रवेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। पात्र विद्यार्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

श्रमिक परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष आरक्षण व्यवस्था का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है। इससे आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थी भी डॉक्टर बनने का सपना साकार कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी

• कुल आरक्षित सीटें – 700

• ESIC मेडिकल कॉलेज – 20

• प्रवेश का आधा

NEET UG मेरिट

• आवेदन की अंतिम तिथि – 21 जून 2026

अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक ESIC की आधिकारिक वेबसाइट  ESIC Official Website का अवलोकन कर सकते हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नजदीकी ESIC शाखा अथवा क्षेत्रीय कार्यालय से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

श्रमायुक्त कार्यालय ने प्रदेश के सभी श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी अपने योग्य एवं इच्छुक बच्चों तक पहुंचाएं तथा अंतिम तिथि से पूर्व अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि इस सुनहरे अवसर का लाभ लिया जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS