Explore

Search

May 28, 2026 6:49 pm

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: भादा घाट पर मशीन सील

छत्तीसगढ़ ।जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने अब आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक  विजय पांडेय द्वारा गठित Illegal Mining Task Force ने भादा रेत घाट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सीलबंद कर दिया।

एसपी के निर्देश पर सीएसपी जांजगीर  योगिताबाली के नेतृत्व में टीम ने अचानक दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान मशीन से अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जाना पाया गया, जिसके बाद जिला खनिज विभाग की टीम को बुलाकर मशीन को सील करने की कार्रवाई की गई।

एसपी विजय पांडेय ने साफ साफ़ कहा हैं कि अब जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती रहेगी। खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में लगातार बढ़ रही अवैध रेत गतिविधियों के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी चेतावनी माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए “Illegal Mining Task Force” की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS