Explore

Search

September 4, 2026 9:17 pm

करही गोलीकांड के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल

जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026। ग्राम करही गोलीकांड के सुलझने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना एवं चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसमें शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह और अजाक थाना प्रभारियों के साथ ही नैला एवं पंतोरा चौकी प्रभारी तथा पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी को नई पदस्थापना दी गई है।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार कुल 4 निरीक्षक (टीआई), 5 उपनिरीक्षक (एसआई) और 2 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण में कसावट लाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे तबादलों से कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS