राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गौरव ग्रन्थ का भी होगा विमोचन
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ी गद्य साहित्य के युग प्रवर्तक डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में 17 मई 2026, रविवार को बिलासपुर में एक दिवसीय भव्य साहित्यिक आयोजन “डा. पालेश्वर प्रसाद शर्मा प्रसंग” आयोजित किया जाएगा। दो सत्रों में होने वाले इस कार्यक्रम में साहित्यिक कृतियों का लोकार्पण, विमर्श, सम्मान समारोह तथा समन्वय रत्न अलंकरण संपन्न होंगे।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की 98वीं जयंती के उपरांत स्मरणांजलि स्वरूप समर्पित किया गया है। कार्यक्रम बिलासपुर स्थित प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, आईजी कार्यालय के पास दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
प्रथम सत्र में होगा लोकार्पण एवं सम्मान समारोह
समारोह के मुख्य अतिथि प्रभात मिश्रा होंगे। अध्यक्षता डॉ. चित्तरंजन कर करेंगे।विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पुष्पा दीक्षित, डॉ. राजन यादव, दिनेश शर्मा, चंद्रप्रकाश बाजपेयी तथा डॉ. अजय पाठक शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की कृतियाँ ‘छत्तीसगढ़ का इतिहास और परंपरा’ तथा ‘गुड़ी के गोठ’, डॉ. देवधर महंत द्वारा संपादित ‘कीर्तिशेष डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा’, सरला शर्मा की ‘रात जागा पाखी उवाच’ तथा डॉ. बरसाइतदास महंत की ‘महाभारत काल में नारी’ का लोकार्पण किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में होगा स्मरण और विमर्श
दूसरे सत्र में डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा के साहित्यिक अवदान पर विस्तृत चर्चा और स्मरणांजलि सभा आयोजित होगी।
बसंत राघव सहित कई हस्तियां होंगी सम्मानित
आत्मीय सारस्वत सम्मान से बसंत राघव सहित बजरंग केडिया, डॉ. जयश्री शुक्ला, सिद्धेश्वर पाटनवार, डॉ. जी.बी. सिंह, डॉ. गिरधर शर्मा, स्मृतिशेष प्रेमशंकर पाटनवार परिवार, स्मृतिशेष सुभाष वर्मा परिवार और कवि राजेश चौहान को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए विशेष सम्मान एवं अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे।डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति छत्तीसगढ़ी गद्य सम्मान : विजय मिश्रा अमित ,सामाजिक जागरण सम्मान : महेन्द्र जैन,कृष्णा शर्मा स्मृति नारी शक्ति सम्मान : डॉ. उषाकिरण वाजपेयी,पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा ‘साधक’ स्मृति काव्य सम्मान : दिनेश कुमार चतुर्वेदी,समन्वय रत्न अलंकरण से शशि दुबे, डॉ. बेला महंत, श्रुति प्रभाला, ब्रजेश श्रीवास्तव तथा किशोर सेतपाल सहित अन्य हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा ‘अमित’, किशोर तिवारी एवं महेश श्रीवास करेंगे। समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवधर महंत, बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. गंगाधर पटेल ‘पुष्कर’ तथा कार्यक्रम संयोजक अनन्य शर्मा ने साहित्यकारों, साहित्यप्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त’ गौरव ग्रन्थ का विमोचन

इसी कड़ी में प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं गहोई वैश्य समाज, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में भव्य विमोचन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा।इस अवसर पर मनोहर लाल बरसैंया, डॉ. मीतू बरसैंया एवं डॉ. विनोद कुमार गुप्त द्वारा संपादित गौरव ग्रन्थ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का लोकार्पण किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बाजपेयी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ, बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में मनोहर लाल बरसैंया, जे.पी. वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्याम लाल निराला, गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण बिलैया तथा डॉ. आर.के. गांधी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने नगर के प्रबुद्धजनों, साहित्यकारों एवं गहोई समाज के सदस्यों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र कुमार दुबे, उपाध्यक्ष डॉ. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, सचिव डॉ. बजरंगबली शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री विष्णु कुमार तिवारी सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
प्रधान संपादक


