Explore

Search

April 19, 2026 1:37 am

30 से 40 साल पुराना रास्ता फिर बंद, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप,एक महीने पहले खुलवाया गया मार्ग दोबारा बाधित, मोहल्लेवासियों में आक्रोश

बिलासपुर, 18 अप्रैल। शहर के नया सरकंडा क्षेत्र में एक बार फिर वर्षों पुराना आम रास्ता बंद होने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, करीब 30–40 वर्षों से उपयोग में आ रहा यह मार्ग हाल ही में नगर निगम द्वारा खुलवाया गया था, लेकिन अब इसे पुनः अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह रास्ता कपिल नगर से लक्ष्मीनारायण सोनी के घर होते हुए मन्नू मानिकपुरी के निवास तक जाता है, जिसे नगर निगम द्वारा पहले सी.सी. रोड के रूप में विकसित किया गया था। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से रास्ते को बंद कर दिया गया है।अब ये तो जाँच के बाद ही पता चलेगा कि भूमि का स्वामित्व किसके पास है लेकिन किसी की निस्तारी को बंद नहीं किया जा सकता यदि किसी और मार्ग से रास्ता है।बहरहाल रास्ते को लेकर मोहल्ले वालो का कहना है कि उन्हें उनका अधिकार दिलाया जाए लेकिन इस मामले में रास्ता बंद करने वाले भी सामने नहीं आ रहे हैं ये गंभीर मुद्दा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। करीब एक माह पूर्व नगर निगम के निर्देश पर मार्ग को खुलवाया भी गया था, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण स्थिति फिर से पूर्ववत हो गई है।

निवासियों का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में यह रास्ता दर्ज है और सीमांकन भी स्पष्ट है, cbn36 news इसकी पुष्टि नहीं करता वहाँ रहने वाले लोगों का कहना है कि रास्ता था इसके बावजूद प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मार्ग बंद होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि उन्होंने उच्च स्तर तक अपनी बात पहुंचाई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। यदि जल्द ही मार्ग को स्थायी रूप से नहीं खोला गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक बार खुलवाए गए मार्ग को दोबारा बंद होने से रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS