Explore

Search

September 6, 2026 5:50 am

वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी बिलासपुर कमिश्नर सुनील जैन जांच अधिकारी नियुक्त

“30 दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश”

रायपुर, 18 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे में कई श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि अनेक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील जैन को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच के दायरे में यह तथ्य शामिल होंगे कि दुर्घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसके कारण क्या थे तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

जारी आदेश के मुताबिक जांच अधिकारी को 30 दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत करना होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS