Explore

Search

September 6, 2026 6:04 am

कलेक्टर की सख्ती का असर:अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई,70 ट्रैक्टर रेत जब्त, जेसीबी और हाइवा रंगे हाथ पकड़े गए

छत्तीसगढ़।बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल के सख्त निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर नजर आने लगा है। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने ग्राम निरतु के घाट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त वाहनों और रेत को जब्त किया।

एसडीएम तखतपुर के मार्गदर्शन में राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह दबिश देकर मौके पर अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और एक हाइवा को रंगे हाथों पकड़ा। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द कर दिया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने अवैध रूप से डंप की गई रेत पर भी सख्ती दिखाते हुए ग्राम निरतु में लगभग 70 ट्रैक्टर रेत जब्त की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और ऐसी गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS