Explore

Search

April 14, 2026 10:35 pm

विकसित भारत’ के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी जरूरी: डॉ. वर्णिका शर्मा

समावेशी लोकतंत्र की दिशा में कदम, रायपुर में नारी शक्ति युवा संसद सफल

छातीसगढ़ ।माई भारत, छत्तीसगढ़ तथा युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में ‘नारी शक्ति युवा संसद’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज़ समावेशी लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना रहा जिसका उद्देश्य युवा महिलाओं को विधायी प्रक्रियाओं से जोड़ते हुए नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समावेशी लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब युवा महिलाएं नीति-निर्माण और शासन की प्रक्रियाओं में अग्रणी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला आरक्षण विधेयक पर आधारित मॉक संसद सत्र रहा। इसमें प्रदेश भर से चयनित 40 युवा महिला प्रतिभागियों ने सांसदों और मंत्रियों की भूमिका निभाते हुए विधायी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने महिला एवं बाल विकास, कृषि तथा वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए लैंगिक समानता और समावेशी विकास से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक और सार्थक तर्क प्रस्तुत किए।

मॉक संसद के माध्यम से प्रतिभागियों ने न केवल संसदीय कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझा, बल्कि समकालीन सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर अपनी समझ और नेतृत्व क्षमता का भी प्रभावी प्रदर्शन किया।

यह आयोजन नारी शक्ति वंदन की भावना के अनुरूप लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं के सशक्त प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ‘नारी शक्ति युवा संसद’ ने यह संदेश दिया कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में महिलाओं की समान भागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS