Explore

Search

April 2, 2026 11:26 pm

बस्तर से प्रवासित परिवारों के पुनर्वास के लिए बनेगी कार्ययोजना

रायपुर, 02 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में प्रवासित परिवारों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें पुनर्वास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के हजारों परिवार सीमावर्ती राज्यों में प्रवासित हैं। इन परिवारों द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय आयोग में याचिका भी प्रस्तुत की गई है, जिस पर आयोग ने एक माह के भीतर सर्वे कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रवासित परिवारों के आंकड़े पर गौर करें तो तेलंगाना राज्य में467 ग्रामों में 4345 परिवार कुल 19,709 व्यक्ति आंध्रप्रदेश राज्य में 184 ग्रामों में 2594 परिवार कुल 11,389 व्यक्ति कुल मिलाकर 651 ग्रामों में 6939 परिवार 31,098 व्यक्ति प्रवासित पाए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव श्री पिंगुआ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह और आईजी सुन्दरराज से चर्चा कर सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने और अद्यतन जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि प्रवासित परिवारों के मूल ग्राम, वर्तमान निवास और अन्य आवश्यक विवरण शीघ्र संकलित किए जाएं, ताकि पुनर्वास योजना प्रभावी ढंग से तैयार की जा सके। साथ ही विभिन्न विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में वन, आदिम जाति विकास, कृषि, गृह, वित्त, शिक्षा, कौशल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS