Explore

Search

July 21, 2026 10:15 pm

राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने किया नामांकन दाखिल, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार,छत्तीसगढ़ की आवाज उठाने का भरोसा

छत्तीसगढ़।कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दों को राज्यसभा में मजबूती से उठाने की बात कही।

राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि उन्हें संगठन में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अवसर मिला और पार्टी ने दूसरी बार राज्यसभा भेजकर उन पर भरोसा जताया है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को हमेशा मजबूती से उठाया है और आगे भी प्रदेश के हित में आवाज बुलंद करती रहेंगी।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव समेत अन्य नेताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS