Explore

Search

September 4, 2026 10:06 am

बिलासपुर जिला ग्रामीण भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला ग्रामीण की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज सफलतापूर्वक किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व बनाना है, ताकि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचा सकें। इस अवसर पर तोखन साहु ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता आवश्यक हैं।

वहीं, सुशांत शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यशाला में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS