Explore

Search

February 14, 2026 12:51 am

बूथ सेक्टर और मंडल स्तर के कार्यकर्ता ही चुनाव जिताने की रीढ़ : विधायक अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर।कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करगीकला में स्वर्गीय नीरज राजपूत के प्लॉट में किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने की।

सम्मेलन का आयोजन कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत का आधार बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से टीमवर्क के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। इसके लिए स्पष्ट रणनीति बनाकर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना होगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, रिंकू दीक्षित, बाबा सोनी, संजू चौहान सहित मंडल अध्यक्ष भरत पटेल, राजू सिदार, परमेश्वर मिरी, संतोष बघेल, फागराम पाटले, आर.आर. मीरी, उत्तम चतुर्वेदानी, सुरेश चौहान, अजय चौहान, सुखनंदन खूंटे, लक्ष्मण खांडे, देवा, सुनीता निर्गुण, अनीता बारी, पिंटू मरकाम, महेश कर्मकर, हंसराज साहू, देवेंद्र साहू, छविलाल साहू, कृष्णा नेटी, रवि सोनी, गुरु दास, मनोज कुर्रे, अशोक अनंत, कुसमाकर यादव, देव कुमार, श्रवण निर्मलकर, लक्ष्मी यादव, आशु ठाकुर, राजकुमार, नवीब मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS