Explore

Search

March 7, 2026 2:53 pm

श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान मानव जीवन रूपी नैया को भवसागर से पार लगाने में सहायक-रविन्द्र सिंह

बिलासपुर। टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। कथा उपरांत आरती संपन्न हुई जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भागवत कथा में सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इसके पश्चात तुलसी वर्षा सहस्त्रधारा हवन एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान मानव जीवन रूपी नैया को भवसागर से पार लगाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को श्रद्धा और सबूरी के साथ कथा का ज्ञान ग्रहण कर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा ईश्वर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए सदैव सत्कर्म करना चाहिए।

कथा के मुख्य यजमान सतीश यादव एवं तुलसी यादव रहे। आयोजन समिति की ओर से श्रीमती शारदा यादव और जे.के. यादव की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रशांत पांडेय उत्तम चटर्जी राघवेंद्र सिंह केशव गोरख संदीप मिश्रा राकेश केसरी योगेश पिल्ले संगीत मोईत्रा बबलू केसरवानी गुड्डू चंदेल संजय दवे संतोष चौहान राजेश साहू प्रवीण बर्डे ऋतिक सिंह अविनाश चंदेल यश सिंह पप्पू विष्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS