Explore

Search

June 4, 2026 5:46 pm

सीयू के छात्र ने हास्टल के कमरे में खुद को किया आग के हवाले, स्थिति गंभीर

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीसीयू) से जुड़ा एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में बीएएलएलबी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष यादव ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। यह घटना 15 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है। छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी था और पढ़ाई के दौरान विश्वविद्यालय के बाहर एक निजी हॉस्टल में रह रहा था।


कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि गुरुवार सुबह आयुष यादव ने हॉस्टल स्थित अपने कमरे में यह कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार छात्र की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है और उसे गहन निगरानी में रखा गया है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्राथमिक पूछताछ जानकारी के अनुसार यह घटना छात्र के निजी हॉस्टल में हुई है। मामले को देखते हुए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल की कॉल डिटेल्स, मैसेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही छात्र के परिजनों, सहपाठियों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS