Explore

Search

January 18, 2026 11:19 am

केंद्रीय विद्यालय वर्धा में साइबर सुचिता व सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

वर्धा।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्धा में साइबर सुचिता एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन तथा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, नई दिल्ली से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक अमरेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत साइबर क्लब का गठन, जागरूकता दिवस का आयोजन पोस्टर निर्माण साइबर सुरक्षा प्रश्नोत्तरी एवं प्रतियोगिताएं कार्यशालाएं एनसीईआरटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, साइबर सुचिता तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य यतेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के ज्ञान में वृद्धि हुई है और वे साइबर खतरों के प्रति अधिक सजग हुए हैं। शिक्षक अमरेश कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के दुरुपयोग से बचने तथा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लालच में न आने की सलाह दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक संजय वाघमारे, कुलदीप कुमार, धीरज पेटकर रमेश ओझा अरुण कुमार मदन गवई एवं प्रतीक्षा तड़स का सहयोग रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS