Explore

Search

February 26, 2026 10:23 pm

बिलासपुर प्रेस क्लब निर्वाचन 2025–27: तीन पैनलों के बीच मुकाबला, नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट

अध्यक्ष के लिए दिलीप यादव और अजीत मिश्रा के बीच तो सचिव के लिए रवि शुक्ला और संदीप करिहार के बीच होगा कड़ा मुक़ाबला

बिलासपुर।बिलासपुर प्रेस क्लब के द्विवार्षिक निर्वाचन 2025–27 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल होने के साथ ही चुनावी मैदान में तस्वीर स्पष्ट हो गई है। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में आशीर्वाद पैनल, विकास पैनल और विकल्प पैनल के प्रत्याशी अपने-अपने भाग्य का परीक्षण कर रहे हैं। अब अंतिम निर्णय क्लब के मतदाताओं के हाथ में है।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पत्रकार साथियों से अपील की गई है कि वे सभी पैनलों के उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, अनुभव और पत्रकार हितों के प्रति उनकी सोच पर गंभीरता से विचार करें तथा विवेकपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

पैनलवार प्रमुख प्रत्याशी

आशीर्वाद पैनल

• अध्यक्ष: दिलीप यादव

• उपाध्यक्ष: गोपीनाथ डे

• सचिव: रवि शंकर शुक्ला

• सह सचिव: रमेश राजपूत

• कोषाध्यक्ष: लोकेश्वर वाघमारे

• कार्यकारिणी सदस्य: उषा सोनी

विकास पैनल

• अध्यक्ष: अजीत मिश्रा

• उपाध्यक्ष: विजय क्रांति तिवारी

• सचिव: संदीप करिहार

• सह सचिव: हरिकिशन गंगवानी

• कोषाध्यक्ष: किशोर कुमार सिंह

• कार्यकारिणी सदस्य: कैलाश यादव

विकल्प पैनल

• उपाध्यक्ष: विश्वदीपक राई

• अध्यक्ष: मदन सिंह ठाकुर

• सचिव: प्रवीर भट्टाचार्य

• सह सचिव: जयेंद्र गोले

• कोषाध्यक्ष: आशीष कुमार मौर्य

• कार्यकारिणी सदस्य: चंद्र प्रकाश शर्मा

वैध अभ्यर्थियों की सूची जारी

निर्वाचन अधिकारी द्वारा वैध अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए अजीत मिश्रा, दिलीप यादव और मदन सिंह ठाकुर मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए गोपीनाथ डे, वेदुल वेंकट रमण किरण, विजय क्रांति तिवारी और विश्वदीपक प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार सचिव, पद के लिए रवि शुक्ला प्रदीप भट्टाचार्य संदीप करिहार सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

यह निर्वाचन राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर, बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब सभी प्रत्याशी जनसंपर्क और समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं।निर्वाचन से जुड़े ज्ञान प्रकाश साहू ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।सभी पदो के लिए मतदान २८ दिसम्बर को किया जाएगा ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS