Explore

Search

January 18, 2026 10:54 am

वर्धा में महाराष्ट्र राज्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की राज्यस्तरीय बैठक संपन्न

वर्धा। महाराष्ट्र राज्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की विशेष आमंत्रितों की राज्यस्तरीय बैठक हाल ही में वर्धा के ग्राम सेवा मंडल, गोपुरी में आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता आंदोलन की सुराज्य अवधारणा और स्वतंत्रता सेनानियों की देशभक्ति को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन के राज्य अध्यक्ष विजय देशपांडे (सातारा) ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रनिष्ठ और संवेदनशील जनप्रतिनिधि तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में संगठन द्वारा ठोस कृति कार्यक्रम तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में पत्रकारों, ज्येष्ठ नागरिक संस्था सातारा तथा अखिल भारतीय रचनात्मक समाज सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। उपस्थित वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि इस विचार-विमर्श से राष्ट्रीय एवं रचनात्मक आंदोलनों को नई दिशा मिलेगी।

अनुबोध मासिक के संपादक मिलिंद प्रधान ने कहा कि विचारों को जमीन पर उतारने के लिए बुद्धिमान और कर्मठ लोगों को आगे लाना आवश्यक है। ज्येष्ठ नागरिक संस्था के जनार्दन घाडगे गुरुजी ने गांव-गांव में मानव कल्याणकारी विचारों के प्रसार पर जोर दिया।

अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभुती कुमार मिश्र ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे और महात्मा गांधी की तरह अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा से प्रभावशाली सामाजिक कार्य खड़ा करना समय की आवश्यकता है। वरिष्ठ सर्वोदयी कार्यकर्ता सुषमा पानसे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक का संचालन वर्धा जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने किया। बैठक में राजेंद्र देशपांडे, रामचंद्र भारद्वाज, राकेश कपूर, उमाकांत टोल, ईश्वर प्रसाद गुप्ता, शिवनारायण वर्मा और हेमंत बर्वे सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में अधिवक्ता ताम्रध्वज बोरकर, अधिवक्ता नीलकंठ हुड, अधिवक्ता सम्राट लोखंडे और यशवंत भांडेकर का विशेष योगदान रहा। अंत में आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक के आयोजन पर अविनाश धर्माधिकारी, रविंद्र बोरा अहिल्यानगर नुरुद्दीन काज़ी कोल्हापुर गीता सावंत रविंद्र कारखानीस मुंबई अधिवक्ता मंजुषा भगाडे दिल्ली डॉ. पी. एन. शिंदे और ईश्वर कदम सातारा सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS