Explore

Search

April 27, 2026 1:42 am

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे। उन्होंने यहाँ अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की शांति, विकास तथा जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुपीठ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अघोरेश्वर अवधूत जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन समाज को दिशा देने का कार्य करता है और जनसेवा के प्रति समर्पण तथा संवेदनशीलता को और भी मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने इसे ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द राज्य की बड़ी ताकत है। इन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर राज्य सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के लक्ष्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

गुरुपीठ में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS