Explore

Search

October 24, 2026 10:32 pm

हाइवे रोड सुकली चौक पर दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण, इंजीनियरिंग सुधार के दिए गए निर्देश

छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा।जांजगीर क्षेत्र के हाइवे रोड स्थित सुकली चौक एवं आसपास के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का आज अंतर्विभागीय लीड एजेंसी रायपुर एआईजी ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय से पहुंचे संजय शर्मा द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार एसडीएम सुब्रत प्रधान, आरटीओ गौरव साहू एसडीओ पीडब्ल्यूडी दलगंजन साय एनएच सब इंजीनियर विजय साहू थाना प्रभारी जांजगीर मणिकांत पाण्डेय निरीक्षक लालन पटेल सहित यातायात पुलिस का अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

गौरतलब है कि दिनांक 25.11.2025 की रात्रि को इसी क्षेत्र में ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई भीषण दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान लीड एजेंसी अधिकारी संजय शर्मा ने सड़क इंजीनियरिंग में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना क्षेत्र के आसपास की झाड़ियों की साफ-सफाई कराने, मुख्य मार्ग से जुड़े अन्य मार्गों पर स्पष्ट सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने तथा एम्बुलेंस के रिस्पांस समय में सुधार लाने संबंधी सुझाव दिए।

इसी कड़ी में जिले के अन्य दुर्घटना जन्य क्षेत्रों खोखरा चौक मुनूद चौक तथा पुटपुरा तिराहा का भी निरीक्षण किया गया। पुखराज पुटपुरा तिराहा के संबंध में भी अधिकारियों ने भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन संबंधी उपाय सुझाए।

प्रशासन और पुलिस विभाग ने आश्वस्त किया है कि सुझाए गए सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS