Explore

Search

March 6, 2026 4:19 am

कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर जिला शाखा के सीएमएचओ कार्यालय परिसर में बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने किया। नए भवन के तैयार होने से रेडक्रॉस की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे सामाजिक स्वास्थ्य एवं आपदा राहत कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सदैव मानवीय सेवाओं में अग्रिम पंक्ति में रहा है। रक्तदान, प्राथमिक उपचार मेडिकल सहायता तथा जरूरतमंदों को सहयोग जैसे क्षेत्रों में संस्था ने सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेडक्रॉस की सेवाओं को और विस्तार दिया जाएगा तथा अधिक से अधिक नागरिकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रेडक्रॉस जिला शाखा के चेयरमैन डॉ. बी.एल. गोयल ने नवनिर्मित भवन को संस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सहायता जनजागरूकता प्रशिक्षण जरूरतमंदों की मदद तथा आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में बिलासपुर रेडक्रॉस ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए भवन के उपलब्ध होने से रेडक्रॉस की गतिविधियाँ और मजबूत होंगी।

विशिष्ट अतिथि एवं रेडक्रॉस सचिव डॉ. शुभा गरेवाल ने कलेक्टर श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस की सेवाओं में निरंतर प्रगति हो रही है तथा नया भवन जनहित में चल रही पहलों को और गति देगा।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ प्रबंध समिति सदस्य सुरेंद्र गुम्बर, नोडल अधिकारी डॉ. एम.ए. जीवानी डीएमओ बिलासपुर डॉ. गायत्री बांधी डॉ. नीता श्रीवास्तव डॉ. रमन जोगी जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना सुश्री पीयुली मजुमदार डॉ. गोपेन्द्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में रेडक्रॉस के अधिकारी कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS