Explore

Search

April 20, 2026 12:07 am

रक्षित केंद्र बलौदाबाजार  में एसपी भावना गुप्ता ने किया उपकरणों का निरीक्षण

बलौदाबाजार।रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में आज दोपहर 12 बजे यातायात, एमटी एवं रक्षित केंद्र के साजो-सामान तथा आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता ने पहुंचकर सभी सामग्रियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने उपकरणों की उपयोगिता कार्यप्रणाली एवं रख-रखाव की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर तथा रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर को सभी सामग्रियों की समुचित देखरेख एवं समय-समय पर आवश्यक परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एएसपी अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक कैंप कसडोल कौशल कुमार वासनिक निरीक्षक रितेश मिश्रा थाना प्रभारी सिमगा निरीक्षक नरेश दीवान प्रभारी यातायात सिमगा निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी राजादेवरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपकरणों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल देते हुए कहा कि समय पर रखरखाव से न केवल कार्य दक्षता बढ़ती है, बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने में भी सुविधा होती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS