Explore

Search

September 6, 2026 11:18 pm

कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार भेंट

वर्धा।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति प्रोफेसर कुमुद शर्मा ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नागपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

इस दौरान कुलपति प्रो. शर्मा ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

भेंट के दौरान नागपुर में आयोजित होने वाले पुस्तक मेला, साहित्य उत्सव और विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात भविष्य में शैक्षणिक और संस्थागत सहयोग की नई संभावनाओं को जन्म दे सकती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS