Explore

Search

September 6, 2026 11:29 pm

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है। यह पल पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला टीम की यह जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत बताया। साय ने कहा कि भारतीय महिला टीम की सफलता देशभर में महिला खिलाड़ियों को नई दिशा और ऊर्जा देगी। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS